May
15
2020
By Raj Bahadur


RGANEWS
शहर से लेकर देहात तक गुरुवार को 83 लोगों ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया। उनके खिलाफ कई थानो में 28 मुकदमे दर्ज किये गये।
लोग शाहदाना चौराहा, शाहमतगंज चौराहा, डेलापीर, हजियापुर, सिकलापुर, गंगापुर चौराहा समेत कई स्थानो पर बिना मास्क व बिना सोशल डिस्टेंस के पाये गये। वहीं पुलिस ने 4288 वाहनों की चेकिंग की। इसमे 2797 वाहन शहर व 1491 देहात के वाहन शामिल है। 1202 वाहनों का चालान कर छह सौ रुपये शमन शुल्क वसूल किया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 968 शहर व 234 देहात के शामिल है।
News Category:
Place: