रघुकुल व सिंह मेंशन के समर्थकों में जमकर हुई मारपीट; एक दर्जन लोग घायल, विधायक पूर्णिमा पहुंची अस्पताल

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ झारखंड धनबाद

रघुकुल और सिंह मेंशन के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। वहीं रघुकुल के घायल समर्थकों से मिलने झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह अस्पताल पहुंची। ...

धनबाद:- जिले के झरिया थाना क्षेत्र के बंगाली कोठी में दो गुटों में रविवार की रात जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों तरफ के लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिसमें संजीव सिंह गुट में चंदन सिंह घायल हुए है। वही नीरज सिंह गुट में संतोष कुमार, अजीत बावरी, सूरज कुमार, मनोरंजन बावरी, सहित आधा दर्जन युवक घायल हुए हैं। सभी को इलाद के लिए प्रसाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह प्रसाद नर्सिंग होम पहुंची और समर्थकों का हाल जाना। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहले से चली आ रही वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर अचानक मामला बढ़ गया। झरिया पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच कर चल रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.