आरोपितों के घरों पर दबिश, पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बदायूं संवाददाता

सैदपुर (बदायूं) कस्बे के मुहल्ला नई बस्ती में बच्चों के मामूली विवाद में हुए बवाल के अ...

सैदपुर (बदायूं) : कस्बे के मुहल्ला नई बस्ती में बच्चों के मामूली विवाद में हुए बवाल के आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिशें दीं। पुलिस पर आरोप है कि उसने आरोपितों की महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए घर में तोड़फोड़ की। बीते दिनों बवाल में कुछ लोग घायल हुए थे तो पुलिस ने दोनों ओर से 19 नामजदों के अलावा 50-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को जेल भी भेजा था। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे। मंगलवार को भोर में पुलिस ने आरोपितों के यहां दबिशें दीं तो उन्होंने घरों में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस संबंध में सीओ बिसौली राघवेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, वह मामले की जानकारी करते हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.