फिर आया उछाल, 2 मौत और 937 पर पहुंचा कुल आंकड़ा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश

AGRA CoronaVirus News Update ताजनगरी में गुरुवार रात आए 13 नए मामले। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 937 पर। 

04-06-2020 गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 937, 47 की मौत, 802 लोग हुए ठीक।

आगरा:- (ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा) ताजनगरी में अनलॉक का दूसरा दिन है। Corona Virus के नए मामलों ने गुरुवार को फिर उछाल मारा है। बीते दो सप्‍ताह से 10 से नीचे बने रहने से लोगों को यह उम्‍मीद बन पड़ी थी कि आगरा, कोरोना खात्‍मे की ओर बढ़ रहा है। लेकिन गुरुवार को दिन भर में 13 नए मामले रिपोर्ट होने से अब कुल संख्‍या 937 पर आ गई है। अब शहर में एक्टिव केस बढ़कर 81 हो गए हैं, जो बुधवार रात तक 73 पर थे। तीन लोग स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे हैं, इससे सही होने वालों की संख्‍या बढ़कर 802 पर आ चुकी है। गुरुवार तक शहर में 14250 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं मृतक संख्‍या बढ़कर 47 हो चुकी है। नए संक्रमितों और एक्टिव केस का बढ़ना, एक तरह से उन लोगों के लिए अलार्म ही है, जो अनलॉक में निश्चिंंत होकर सैर सपाटा करने सड़कों पर फिजूल निकल पड़े हैं। इससे पहले बुधवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के आठ नये मामलेे सामने आए थे।

एसएन इमरजेंसी में मास्क अनिवार्य, हाथ सैनेटाइज कराने के बाद प्रवेश

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मास्क अनिवार्य कर दिया है। यहां मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इमरजेंसी के गेट पर हाथ सैनेटाइज कराए जाएंगे। वहीं, इमरजेंसी मे आने वाले मरीज, तीमारदार के साथ ही डॉक्टर और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। एसएन इमरजेंसी में गंभीर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। ओपीडी में बुखार के मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। यहां कोरोना के संदिग्ध मरीज भी पहुंच रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढा है। एसएन के प्राचार्य डॉ संजय काला के आदेश पर इमरजेंसी में प्रवेश करने वाले मरीज और तीमारदारों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। वहीं, इमरजेंसी के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड और वार्ड बॉय द्वारा मरीज और तीमारदारों के हाथ सैनेटाइज कराए जाएंगे। मास्क पहनने पर ही इमरजेंसी में प्रवेश दिया जाएगा। मरीजों को मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, गंभीर मरीजों को भर्ती करने के बाद सैंपल लिए जा रहे हैं, इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर वार्ड में भेजा जा रहा है। वहीं, पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। इमरजेंसी में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए अलग अलग गेट बनाए गए हैं। वहीं, इमरजेंसी में आने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

 

ट्रायल ओपीडी में स्क्रीनिंग के बाद सैंपल

इमरजेंसी में ट्रायल ओपीडी में बुखार और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के साथ पहुंच रहे मरीजों को अलग देखा जा रहा है। इनके कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।

7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर।

 

8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर की पत्नी।

13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।

26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।

27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।

29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।

1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।

3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।

 

4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।

5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।

6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।

8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।

 

9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।

10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।

11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।

12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।

13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।

14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।

15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।

16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।

 

17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।

18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।

19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।

20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।

21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।

22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।

23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।

24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।

 

25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।

26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।

27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।

28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।

29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।

30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।

1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।

2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।

 

3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।

4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।

5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।

6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।

7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।

8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।

9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्‍या 23।

10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्‍या 25।

 

11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्‍या 25।

12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्‍या 25।

13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्‍या 25।

14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्‍या 27।

15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।

16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।

17 मई- रविवार शाम तक चार नए केस, कुल 807, 27 की मौत।

 

18 मई- सोमवार रात तक नौ नए केस, कुल 816, 28 की मौत।

19 मई- मंगलवार रात तक सात नए केस, कुल 823, 28 की मौत।

20 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 831, 28 की मौत।

21 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 837, 28 की मौत।

22 मई- शुक्रवार रात तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 843, 30 की मौत।

23 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 851, 31 की मौत।

24 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 857, 33 की मौत।

25 मई- सोमवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 864, 33 की मौत।

26 मई- मंगलवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 870, 33 की मौत।

27 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 875, 35 की मौत।

28 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 882, 38 की मौत।

29 मई- शुक्रवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 887, 39 की मौत।

30 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 892, 41 की मौत।

31 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 899, 42 की मौत।

01 जून- सोमवार तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 905, 43 की मौत।

02 जून- मंगलवार तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 916, 44 की मौत।

03 जून- बुधवार तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 924, 45 की मौत।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.