![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/05_06_2020-04bdn07-c-2_20352271_0156.jpg)
RGA न्यूज़ बनाई उत्तर प्रदेश संवाददाता
जेएनएन बदायूं परिवहन निगम ने धीरे-धीरे सुधार करना शुरु कर दिया है। अनलॉक वन शुरु हो...
बदायूं: परिवहन निगम ने धीरे-धीरे सुधार करना शुरु कर दिया है। अनलॉक वन शुरु होने के तीन दिन तो परिचालकों ने लापरवाही बरती और यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज नहीं कराया। डिपो चौराहे पर यात्री सहायता डेस्क बनाई गई है। सभी रोडवेज बसों को अंदर व बाहर से सही प्रकार से सैनिटाइज कराकर ही रूट पर भेजा जा रहा है।
यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई और चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही हाथ सैनिटाइज करने की एक मशीन भी रखी गई है। जिसमें हाथ लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्रियों को आवाज लगाकर बुलाया जा रहा है और स्क्रीनिग करके और हाथों को मशीन से सैनिटाइज कराकर ही बसों में बैठाया जा रहा है। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में दिन व दिन इजाफा हो रहा है। डिपो से तो हर बस को 20 से 25 सवारियां तक मिल जा रही हैं लेकिन रास्ते में सवारियां नहीं मिल रहीं। जिसके चलते ज्यादा आय नहीं हो पा रही है हालांकि विभाग जिम्मेदारों के अनुसार धीरे-धीरे निगम की आय बढ़ रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि रोडवेज बसों को सैनिटाइज कराकर ही रुट पर भेजा जा रहा है। यात्री सहायता डेस्क पर मशीन से यात्रियों के हाथों सैनिटाइज कराने के अलावा रास्ते के लिए परिचालकों को सैनिटाइजर दिया गया है।