चम्पावत जिले में प्रवासियों की बस पर पथराव के मामले की जाच शुरू

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तराखंड चंपावत लोहाघाट

चम्पावत के लोहाघाट में मुंबई से आए प्रवासियों की बस पर पथराव किए जाने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।...

लोहाघाट:-  मुंबई से आए प्रवासियों की बस पर पथराव किए जाने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।

पुणे से आए प्रवासी नागरिकों को देवीधुरा डिग्री कॉलेज में बनाए क्वारंटाइन सेंटर ले जा रही बस का रास्ता रोक पथराव किए गया था। इस मामले में घटना के चार दिन बाद पाटी थाने में एक ग्राम प्रधान, पाच महिलाओं सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जाच अधिकारी ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेना शुरू कर दिया है। 28 मई को 26 प्रवासियों को लोहाघाट से देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज क्वारंटाइन करने के लिए ले जा रही बस का देवीधुरा में ग्रामीणों ने रास्ता रोककर छह घटे तक जाम लगाया था। साथ ही पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया था। जिसमें तीन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए थे। जाच अधिकारी दारोगा नवल किशोर ने मामले की जाच शुरू कर दी है। हालाकि कोरोना महामारी के चलते उनकी ड्यूटी वालिग सीमा पर लगी है, बावजूद इसके उन्होंने तफ्तीश शुरू कर दी है। इस मामले में तहसीलदार सचिन कुमार, राजस्व उप निरीक्षक मनोज गहतोड़ी, प्रदीप जुकरिया आदि सबसे पहले मौके पर पहुंचने वालों में थे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.