श्रद्धालुओं के हाथ होंगे सैनिटाइज, चेक होगी पल्स

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बदायूं उत्तर प्रदेश

 बदायूं लंबी इंतजार के आठ जून से सभी मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। शनिवार को ज्...

बदायूं : लंबी इंतजार के आठ जून से सभी मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। शनिवार को ज्यादातर मंदिरों में शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइन के आधार पर तैयारी पूरी की गई। मंदिर के बाहर गोल घेरे बनाए गए। श्री सहस्त्रधाम गौरी शंकर देवालय के कपाट खुलने के बाद सर्वप्रथम राज्यमंत्री कोरोना महामारी की आपदा दूर करने के लिए भारत के एकमात्र रसलिग पर रुद्राभिषेक करेंगे।

मंदिरों के बाहर थर्मल स्क्रीनिग होगी, ऑटोमीटर से पल्स नापी जाएगी। श्रद्धालु गोल घेरे में होते हुए ही मंदिर में प्रवेश करेंगे। मंदिर में एक बार में पांच श्रद्धालु ही प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी श्रद्धालु रेलिग को नहीं छुएगा और न ही मंदिरों के घंटों को बजाएगा। पूजा से पहले हर श्रद्धालु के हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। श्री सहस्त्रधाम गौरी शंकर देवालय का समय परिवर्तित किया गया है। सुबह 7 बजे से खुलकर मंदिर के कपाट 11 बजे बंद होंगे। पहले सुबह 5 बजे मंदिर खोले जाते थे और 12 बजे कपाट बंद किए जाते थे। शाम को 5 बजे फिर से कपाट खोलने के बाद 8 बजे बंद कर दिए जाएंगे। वर्जन..

नियमानुसार ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। गोल घेरे से होते हुए मंदिरों में जाएंगे। हाथों को सैनिटाइज करने के अलावा पल्स भी चेक होगी। राज्यमंत्री सपरिवार रसलिग पर रुद्राभिषेक करेंगे। मंदिर के समय में बदलाव किया गया है।

- मयूर वैश्य, प्रबंधक

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.