मीरगंज में NSUI छात्र संघ इकाई के  कार्यकर्ताओं ने  चीन के राष्ट्रपति  का पुतला फूंका 

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA संवादाता  डॉक्टर एमपी सिंह                                   

फतेहगंज पश्चिमी मीरगंज _ तहसील मीरगंज नगर पंचायत में आज कांग्रेस की, छात्र इकाई NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा ,चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर रोष जताया गया। इस दौरान शी जिनपिंग मुर्दाबाद भारतीय सेना ज़िंदाबाद के नारे लगाये गए। शरहद पर गालवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा भारत के 20 जवानों को शहीद कर दिया गया गया। लद्दाख इलाके में 1962 के बाद ये पहला मौका है जब सैनिक शाहीद हुए हैं। इस घटना को लेकर सभी भारतीयों में भारी रोष है। NSUI के कार्यकर्ताओं के सम्वेदनाएं भारतीय सैनिकों के साथ हैं। भारत का हर नागरिक आज सेना के साथ खड़ा है ,इस दौरान NSIU के कार्यकर्ताओं ने कहा ,कि  हम चाहते है चीन को उसी की भाषा मे करारा जबाब दिया जाना चाहिए। चीन पीठ में छुरा घोपने का काम करता है। निरतंर चीन भारतीय सीमा में घुस कर अंतरराष्ट्रीय काननू उल्लंघन कर रहा है। इस दौरान चेयरमैन मोहम्मद इलियास अंसारी,  एडवोकेट मुराद बेग, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, डॉ राजेश शर्मा, NSUI कार्यकर्ता मोहम्मद अकरम सैफी , नदीम अख्तर, इरफान अंसारी, नाहिद हुसैन , समीर शेख , नदीम सैफी, यूसुफ अल्वी, उस्मान अल्वी, मो0 नईम, अज़ीम, अमान अंसारी, हासिम, फईम वारसी, समर इरफान, शाकिब आदि  मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.