लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ लोहाघाट चंपावत तुलसी शर्मा

डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।...

लोहाघाट:- डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्टेशन बाजार में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डबल इंजन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, मनोहर सिंह ढेक, प्रकाश सिंह मेहरा, भुवन चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन बाजार स्थित खेतीखान चौराहे में एकत्रित होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भगीरथ भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब व किसान विरोधी है। वर्तमान में कोरोना की वजह से लोगों को भारी आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। इसके बाद भी केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है। सरकार के इस रवैये से गरीब और मध्यम वर्ग को लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार ने अच्छे दिनों का झांसा देकर जनता को लूटा है। इस दौरान पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की गई। पुतला फूंकने वालों में चिराग फत्र्याल, रमेश मेहता, चांद बोहरा, प्रदीप देव, अशोक सिंह, लोकेश पांडेय,पंकज वर्मा, रोहित ढेक, नितिन मुरारी, विक्की बोहरा, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.