![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/28_06_2020-27blya46-c-1.5.jpg)
RGA न्यूज़ बरेली उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ अवधेश शर्मा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की तरफ से चादरपोशी की गई।..
बरेली:- जानशीन मुफ्ती आजम ¨हद ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां उर्फ अजहरी मियां के दूसरे उर्स का आगाज परचम कुशाई से हुआ। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की तरफ से चादरपोशी की गई। कुल की रस्म रविवार शाम 7.14 बजे अदा की जाएगी। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक आजमनगर और पुराना शहर से शाम में परचम कुशाई के जुलूस दरगाह ले जाए जाने थे। उसके लिए तैयारियां भी कर ली गई थीं। जमात रजा-ए-मुस्तफा के प्रवक्ता समरान रजा खां ने बताया कि भीड़ ज्यादा आने की संभावना देख आयोजकों ने स्वयं ही जुलूस रद करने का फैसला लिया।
घर से ही ले उर्स में हिस्सा
परचम का एक जुलूस दरगाह आला हजरत परिसर से मोहतशिम मियां की अगुवाई में दरगाह ताजुश्शरिया लाया गया। उसके बाद परचम कुशाई हुई। ताजुश्शरिया का कुल रविवार को शाम 7.14 बजे सज्जादानशीन एवं काजी-ए-¨हदुस्तान मुफ्ती मुहम्मद असजद रजा खां कादरी की कयादत में होगा। कोरोना वायरस के चलते एहतियात के सबब जायरीन को घर से ही उर्स में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है। दरगाह पर चंद लोगों की मौजूदगी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन राजनीतिज्ञों ने की चादरपोशी
इन्होंने की चादरपोशी काग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा और प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की तरफ से भेजी गई चादर दरगाह पर जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, डॉ. मेहंदी हसन, जियाउर्रहमान ने पेश की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भेजी चादर पार्षद शमीम अहमद, तबस्सुम खान, नवेद खान, मोहसिन खां और शिवपाल सिंह यादव की ओर से प्रदेश सचिव डॉक्टर आरिफ नूरी, नजाकत आली उर्फ गब्बर, आरिफ गद्दी ने चादरपोशी की। वहीं, जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां ने ताजुश्शरिया के उर्स के कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने के लिए वेबसाइट का लिंक जारी किया है।