

RGANEWS
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बस्ती नगर पालिका की अध्यक्ष रूपम मिश्रा के पति पुष्कर मिश्र (45) का निधन रविवार को लखनऊ के पीजीआई में हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से किडनी का इलाज करवा रहे थे। इसी बीच सप्ताह भर पहले लिए गए नमूने की जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
बस्ती से रेफर होने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था, बाद में पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को दोपहर उन्होंने अंतिम सांस लिया। शहर में उनके असामयिक निधन की सूचना से शोक की लहर दौड़ गई।
पार्टी व नगर पालिका के लोगों का उनके गांधीनगर स्थित आवास व जलकल भवन स्थित कैंप कार्यालय पर भीड़ जुट गई। वहीं नगर पालिका के टैंकर से पूरा गांधीनगर क्षेत्र सैनेटाइज करवाया गया।