उत्तर प्रदेश  उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने  केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार धन्यवाद को दिया ज्ञापन,  

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर एमपी सिंह

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार से मिला और बरेली के बाजार को बिना रोस्टर के 5 दिन खुलवाने की मांग रखी l व्यापार मंडल ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय को भी इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र कल दिया था परंतु उस पर निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है lव्यापार मंडल के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी महोदय से बात की  lसैद्धांतिक रूप से जिलाधिकारी महोदय सहमत हो गए l केंद्रीय मंत्री ने एक पत्र भी जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए लिखा है l प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया महानगर कोषाध्यक्ष संजीव चांदना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी, दर्शन लाल भाटिया, मुकेश अग्रवाल मथुरा वाले ,विपिन गुप्ता, अजय गुप्ता शैंकी, रविंद्र टंडन ,कैलाश मित्तल ,श्याम मिठवानी,  मनमोहन सब्बरवाल, फतेहगंज पश्चिमी के व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश कातिब , मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, रजत बंसल,  आशीष बंसल,  आदि लोग शामिल थे

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.