हरियाली तीज के त्यौहार को महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA न्यूज़ संवादाता डॉ मुदित प्रताप सिंह

संभल। हरियाली तीज पर गुरूवार को महिलाओं ने उत्साह दिखाया। प्रजापति समिति की महिलाओं ने संभल की उपनगरी सरायतरीन के पक्का बाग मंदिर में एक साथ मनाया।
कार्यक्रम की शुरूआत माता पार्वती के चित्र के सम्मुख आरती करके की। इसके बाद सावन के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया।
       महिलाओं को हरियाली तीज के त्यौहार का इंतजार रहता है। वहीं महिलाओं ने गुरूवार को प्रजापति समिति की महिलाओं ने एक साथ एकत्र होकर बड़े उत्साह के साथ मनाया।
जबकि महिलाओं ने सावन के गीत गाय और हाथों पर तरह तरह की मेंहदी सजाई। जबकि इसी के साथ महिलाओं ने हरियाली तीज के त्यौहार पर नृत्य किया। महिलाओं ने बताया कि
कोरोना संक्रमण के चलते अधिक भीड़ एकत्र नहीं की। जिससे लाकडाउन के नियमों का पाहल हो सके। समिति की महिलाओं ने कम संख्या में ही हरियाली तीज मनाई।
इस अवसर पर सीमा आर्य, विमलेश आर्य, मीनाक्षी प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, कुष्म आर्य, रिनू प्रजापति, अंजली, सलौनी, लबली आदि रही।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.