शादी में लड़की वालों ने की हर्ष फायरिंग,  रास्ते से लौटी बारात

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार देर शाम निकाह के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रधान प्रत्याशी बुरी तरह जख्मी हो गए। उधर निकाह के लिए आ रही बारात को हर्ष फायरिंग की सूचना मिली तो वह रास्ते से ही लौट गई। निकाह के दौरान गोली किसने चलाई पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

गुरुवार को बिथरी चैनपुर के परसोना गांव निवासी बिथरी चैनपुर के परसोना गांव निवासी नस्तहीन का विवाह मनपुरिया के जफरुद्दीन के बेटे कामिल के साथ हुआ था। नस्तहीन के घर बारात गुरुवार शाम आनी थी। दोपहर में घर में निकाह को लेकर तैयारियां चल रही थी।  इस बीच गांव के ही निहाल उद्दीन निकाह में शामिल होने दुल्हन के घर पहुंचे। निहाल प्रधान प्रत्याशी है और आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे है।

इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान चली गोली निहाल उद्दीन की ठोड़ी पर जा लगी और उनका मुंह फट गया। यह देख घर में भगदड़ मच गई। निकाह के लिए आ रही बारात को जैसे ही सूचना मिली कि लड़की वालों की तरफ से हर्ष फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए हैं तो बारात रास्ते से ही वापस लौट गई।  

निकाह में दूल्हा और उसके माता-पिता हुए शामिल 

गुरुवार दोपहर में जब हर्ष फॉयरिंग हुई तो मामला लड़के वालों के घर भी गूंज गया। फायरिंग में एक घायल होने की बात सुनकर दहशत फैल गई। बाराती अपने घर चले गये। शाम को दूल्हा व उसके माता पिता निकाह में शामिल हुये। निकाह पढ़ने के बाद बिना देरी किये दुल्हन लेकर चले गये। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.