कानपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए गंगा किनारे की प्रार्थना

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ कानपुर संवाददाता
कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आज कॉंग्रेस जनों ने परमट मन्दिर स्थित श्याम घाट पर प्रदेश व शहर की ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था का श्राद्ध व तर्पण कर मुख्यमंत्री और सरकार की सद्बुद्धि के लिये गंगा किनारे खड़े हो कर प्रार्थना की. 
       भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से हुये इस श्राद्ध और तर्पण कार्यक्रम को पंडित गोपाल त्रिवेदी व पंडित बृजेश त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया. 
     इस अवसर पर अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि आज कानपुर शहर और सम्पूर्ण प्रदेश भाजपा सरकार के निकम्मे पन के कारण जंगल राज का पाप झेल रहा है. उन्होंने कहा कि फिरौती के लिए पहले संजीत यादव का अपहरण और फिर हत्या, पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या, फिरौती के लिए ही भाजपा नेता द्वारा निर्दोष की हत्या व बिकरू में पुलिसकर्मियों की हत्या से लगता है प्रदेश में हत्याओं की बाढ़ सी आ गई है. 
     शहर सहित पूरे प्रदेश में लूट, अपहरण, डकैती, राहजनी, हत्या, बलात्कार, महिला व दलितों के साथ बड़े पैमाने पर हो रही दरिंदगी के बढ़ते अपराधों के लिए कोई जिम्मेदार है तो वह भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उनकी सरकार  जिम्मेदार है. 
       श्री अग्निहोत्री ने कहा कि योगी का राज मजंगलराज में तब्दील हो चुका है. कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं. मुख्यमंत्री के नाकारा पन के कारण ही आज प्रदेश में लोगों का जीवन सुरक्षित नहीं है.
  उन्होंने कहा उक्त घटनाओं की जांच हाइकोर्ट के किसी जज से कराने, संजीत यादव सहित हत्याओं का शिकार बने उक्त निर्दोष लोगों के परिवार को एक एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने और तत्काल कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. 
       वहीं पूर्व सांसद श्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर तत्काल रोक न लगी तो भाजपा सरकार की बर्खास्तगी के लिए सड़कों पर संघर्ष का आह्वान किया जायेगा. 
      इस श्राद्ध व तर्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इकबाल अहमद, अशोक धानविक, अमन दीप सिंह, ग्रीन बाबु सोनकर,राजीव द्विवेदी, रविन्द्र शुक्ला मुन्ना, नौशाद आलम मंसूरी, मनोज तिवारी, सैमुअल लकी सिंह, ईखलाख अहमद डेविड, तूफैल अहमद,रामनारायण जैस, लल्लन अवस्थी, निर्मल गुप्ता, ज़फ़र शाकिर, विजय बाबा, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे

                                          

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.