![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20200725-WA0056_0.jpg)
RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर एमपी सिंह
जिला बरेली में कांग्रेसियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था का अनूठे अंदाज में विरोध जताते हुए कानून व्यवस्था की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की,
जिला बरेली के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी राम गंगा घाट का इकट्ठे हुए और उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हो चुकी मौत से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है जब लोग अपने घरों से निकलते हैं तो उनके घरवालों को उनकी चिंता लगी रहती है की शाम तक क्या होगा घर वापस पहुंच पाएंगे या नहीं इसी बात को लेकर सभी कांग्रेश पदाधिकारियों ने राम गंगा घाट पर प्रतिकात्मक स्वरूप ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की अस्थियां रामगंगा में ले जाकर हवन यज्ञ कर गंगा में प्रवाहित किया, इस अवसर पर था जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा उत्तर प्रदेश में जंगलराज की ओर बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र और कानून की हत्या कर दी है आज पूरे उत्तर प्रदेश में खुलेआम लूटमार डकैती हत्याएं बलात्कार हो रहे हैं इसके बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार और उनके बड़े नेता आंखें बंद कर चुप बैठे हैं हम सभी कांग्रेसी राज्यपाल से मांग करते हैं की तुरंत ही उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है आए दिन लूटमार डकैती हत्याएं हो रही हैं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एक के बाद एक नया टैक्स लगा रही है जो मुगल काल मे लगता था वह अब धार्मिक स्थलों पर जजिया कर लगाया जा रहा है जिसका हम पुरजोर से विरोध करते हैं और अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो हम सभी कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला सचिव मुराद बेग एडवोकेट, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जियाउर रहमान, डॉ हरीश गंगवार, जुनेद हसन एडवोकेट, इमरान रजा एडवोकेट, राजन उपाध्याय, जगदीश गंगवार, फहीम खान, आदित्य सिंह, राज शर्मा, जियाउल पधान, साहिब सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे,