

RGA न्यूज़ झारखंड धनबाद
Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद कोविड अस्पताल में आरपीएफ जवान की मृत्यु हो गई। तीन दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। ...
धनबाद:- Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में कोरोना वायरस खतरनाक होता जा रहा है। अब इससे संक्रमित मरीजों की माैत की खबर भी आने लगी हैं। सोमवार को धनबाद कोविड अस्पताल में एक आरपीएफ जवान की मृत्यु हो गई। गोमो में पदस्थापित जवान संक्रमित पाए जाने के बाद तीन दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दाैरान उसने दम तोड़ दिया।
आरपीएफ जवान की माैत के बाद गोमो पोस्ट पर पदस्थापित सहकर्मियों में शोक की लहर दाैड़ गई। तीन पहले ही सहकर्मियों ने जवान को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जवान की माैत के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जवान के संपर्क में आने वालों तक कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच सकता है। धनबाद में अब तक कोरोना से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की माैत हो चुकी है।