सपा बसपा का गठबंधन होना लगभग तय

Raj Bahadur's picture

RGANews

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि एक बात साफ है कि सपा-बसपा गठबंधन होगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह बात रविवार को जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में मेधावी छात्रों को लैपटाप वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उनसे पूछा गया कि बसपा प्रमुख मायावती ने किसी भी राज्य में गठबंधन में सम्मानजनक सीटें न मिलने पर अकेले लड़ने की बात कही है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि इससे एक बात तो तय है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा। 

असल में सपा मुखिया अखिलेश यादव कई मौकों पर अपने लोगों से कह चुके हैं कि वह गठबंधन की मजबूती के लिए कुर्बानी देने को तैयार रहें। जाहिर है कि उन्होंने अपने लोगों को संदेश दिया है कि अगर बसपा के ज्यादा सीटें छोड़नी पड़े तो इसके लिए तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार कुछ भी कर ले, जनता उन्हें सबक सिखाएगी। क्योंकि इस सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। नौजवानों को भर्ती में धोखा दिया है। आंगनबाड़ी कर्मियों को धोखा दिया। स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया। गंगा सफाई के नाम पर धोखा दिया। जनता इतनी क्षुब्ध और आक्रोशित है कि सन 2019 में अपने वादे भूलने वाली भाजपा को वह भूल जाएगी। भाजपा कुछ भी कर ले, उन्हें जरूर सबक मिलेगा।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.