RGA न्यूज़ सहारनपुर मेरठ
जमीयत उलमा ए हिंद (महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी ने कहा कि ईद उल अजहा पर कुर्बानी करना इस्लाम का महत्वपूर्ण अंग है।...
सहारनपुर:- जमीयत उलमा ए हिंद (महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी ने कहा कि ईद उल अजहा पर कुर्बानी करना इस्लाम का महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन कुर्बानी को लेकर प्रशासन मनमाना रवैया अपना रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों खासतौर पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन कुर्बानी को लेकर बेवजह रुकावटें पैदा कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
बुधवार को जारी बयान में कारी उस्मान मंसूरपुरी ने कहा कि जमीयत को लगातार शिकायत मिल रही है कि पुलिस प्रशासन कुर्बानी के जानवरों को पकड़ रहा है। बहराइच, गाजीपुर, गाजियाबाद आदि में तो जिला प्रशासन ने बड़े जानवरों की कुर्बानी पर रोक लगा दी है। कहा कि कुर्बानी को लेकर सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है उस पर पूरी तरह अमल किया जा रहा है। इस गाइडलाइन में बड़े जानवर की कुर्बानी पर प्रतिबंध की कोई बात नहीं है। इसके बावजूद पुलिस धार्मिक कार्य में अड़चन डाल रही है।
उन्होंने कहा, यदि पुलिस प्रशासन जबरदस्ती के आदेश व नियम थोपती रही तो इसके परिणाम नकारात्मक होंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार इसका संज्ञान ले ताकि देशभर में मुसलमान कुर्बानी की इबादत बिना रोकटोक कर सकें।