बागपत में तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाले किशोर के पेट में घुसे दो सरिये

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ मेरठ बागपत

किरठल गांव में किशोर के पेट में घुसे दो सरिये ऑपरेशन के बाद निकाल लिए गए। किशोर की हालत में अब सुधार हो रहा है।...

बागपत:- किरठल गांव में किशोर के पेट में घुसे दो सरिये ऑपरेशन के बाद निकाल लिए गए। किशोर की हालत में अब सुधार हो रहा है।

डाक्टर मनीष तोमर ने बताया कि बुधवार की देर शाम एक किशोर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। उसके पेट में दो सरिया आरपार हो रहे थे। उन्होंने लगभग तीन घंटे के ऑपरेशन के दौरान सरियों को बाहर निकाल दिया। गौरतलब है कि किरठल गांव में मीरहसन का बेटा कालू गांव में किसी काम से साइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान गली में साइकिल फिसल गई थी। यहीं पर एक निर्माणधीन मकान के पिलर से दो सरिया गली की ओर निकले थे। दोनों सरिया किशोर के पेट में घुसकर आरपार हो गए थे। 

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.