भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के लोगों ने राम निर्माण  भूमि पूजन में बाल्मीकि मंदिर की मिट्टी  सम्मिलित किए जाने की मांग की 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर एमपी सिंह

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि.1207(भावाधस) भारत बरेली उत्तर प्रदेश द्वारा आज  सोशल मीडिया के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग की गई थी कि जिस प्रकार अयोध्या मे श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण मे भूमि पूजन हेतु भारतवर्ष के विभिन्न मंदिरों की मिट्टी सम्मिलित की जा रही है उसी प्रकार भगवान वाल्मीकि मंदिर की भी मिट्टी सम्मिलित कर श्री राम मंदिर को संपूर्ण किया जाए जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा विश्व हिंदू परिषद को निर्देशित किया गया जिसके उपलक्ष में भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रेम नगर बरेली पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री उमेश कठेरिया जी, प्रदेश महामंत्री श्री अमरीश कठेरिया जी एडवोकेट, डॉ विजय कुमार वाल्मीकि जी पार्षद नगर निगम बरेली भाजपा, प्रदेश मंत्री श्री मुकेश बाबू वाल्मीकि जी, श्री अभिजीत कठेरिया जी प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई उत्तर प्रदेश ,श्री सुमित कठेरिया जी जिला अध्यक्ष बरेली ,श्री गोविंद बाबू वाल्मीकि जी महानगर अध्यक्ष बरेली, श्री अजय चौहान जी मंडल अध्यक्ष युवा इकाई, द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रेम नगर बरेली की पावन भूमि की मिट्टी को भागवत कथा व्यास श्री शिवानंद महाराज उत्तर प्रदेश रत्न विश्व हिंदू परिषद मठ मंदिर विभाग प्रमुख बदायूं बरेली के माध्यम से अयोध्या श्री राम मंदिर भूमि पूजन के हेतु भेजी गई इस शुभ अवसर पर श्री उमेश कठेरिया एवं श्री शिवानंद जी महाराज द्वारा भगवान वाल्मीकि जी की पूजा अर्चना कर भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।। अमरीश कठेरिया एडवोकेट भजन सुनाया '"प्रभु वाल्मीकि जो लिखारी ना होते ।।   तो घर-घर रामायण पुजारी ना होते।।                                   

इस मौके पर बाबा हरनाम दास जी, राजेंद्र वाल्मीकि जी, कालीचरण जी, विजय सिंह चौहान जी, महेश बाबू वाल्मीकि जी, संजू वाल्मीकि जी, अभिजीत कठेरिया जी, विनीत भारती जी, पवन कठेरिया जी,अजय कुमार वाल्मीकि जी, विकास कठेरिया जी, नितिन कुमार वाल्मीकि जी, अमन कुमार वाल्मीकि जी, राहुल वाल्मीकि जी, दिनेश कुमार जी, पारस वाल्मीकि जी, तुषार चौहान जी, यश चौधरी जी, तुषार भारती जी, गोविंद कुमार वाल्मीकि जी, सनी कुमार वाल्मीकि जी, पीयूष कठेरिया जी, अनुराग भारती जी, लव भारती जी, जतिन भारती जी, यस समदर्शी जी आदि का विशेष सहयोग रहा

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.