जहरीली शराब से हुई मौतों पर आप ने मुख्यमंत्री को घेरा, पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ लुधियाना पंजाब

पंजाब में सस्ते राशन अाैर अवैध शराब काे लेकर अब सियासत तेज हाे गई है। पहले भी भाजपा पंजाब सरकार पर अाराेप लगाती रही है कि वह शराब की तस्करी राेकने में नाकाम रही है। ...

लुधियाना:- गरीबों को अनाज न मिलने और शराब तस्करी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खाेल दिया है। रविवार काे अाप ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पार्टी नेताअाें का अाराेप है कि पंजाब सरकार गरीबाें काे मिलने वाले राशन पर राजनीति कर रही है। जहरीली शराब से हुई मौतों पर भी आप ने मुख्यमंत्री को घेरते हुए हल्का दक्षिणी और आत्मनागर के आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दक्षिणी हलका इंचार्ज राजिंदर कौर और आत्म नगर हल्का इंचार्ज संदीप की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया।

दक्षिणी हलका इंचार्ज राजिंदर कौर ने अाराेप लगाया कि गरीबों को अनाज न मिलने और शराब तस्करी के खिलाफ शराब पर नकेल कसने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। गरीबों को राशन नहीं मिलने के कारण वह परेशान हाे रहे हैं। इससे पहले भाजपा ने भी सरकार के खिलाफ राेष जताया था।

जालंधर के एक विधायक पर लगा था राशन हड़पने का अाराेप

इससे पहले जालंधर के एक विधायक पर सरकारी राशन हड़पने का अाराेप लगा था। हालांकि विधायक बेरी ने कहा  था कि यह वह पैकेट हैं जो उन्हें एनजीओ और दोस्तों ने सहयोग करके भेजे हैं। उन्होंने कहा कि उनके हलके में 8000 से ज्यादा लोगों को राशन के पैकेट बांटे गए हैं। यह पैकेट फूड सप्लाई ऑफिस के अधिकारियों और मुलाजिमों ने भिजवाए थे जिसका पूरा रिकॉर्ड उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि यही नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ता, जो लोगों की मदद कर रहे थे, उनके सहयोग से भी लंगर और राशन बांटा गया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.