अगला लक्ष्य गुलाम कश्मीर में तिरंगा फहराना: रैना

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ जम्मू कश्मीर कठुआ

रैना ने कहा कि कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के हर हिस्से में तिरंगा फहराने का काम पूरा कर दिया है। अब अगला लक्ष्य गुलाम कश्मीर है।...

 कठुआ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का कहना है कि अब अगला लक्ष्य गुलाम कश्मीर में तिरंगा फहराना है। उन्होंने बुधवार को अनुच्छेद 370 एवं 35 ए की समाप्ति की पहली वर्षगांठ पर कठुआ में 110 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।

यहां आयोजित कार्यक्रम में रैना ने कहा कि कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के हर हिस्से में तिरंगा फहराने का काम पूरा कर दिया है। अब अगला लक्ष्य गुलाम कश्मीर है। उन्होंने कहा कि 110 फीट ऊंचा तिरंगा आज हमारे पंजाबी भाइयों को तो दिख ही रहा है, साथ ही हवा चलने पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार बैठे लोगों को भी अच्छी तरह से दिखेगा।

रैना ने कहा कि वर्ष 2019 में यहां कुछ दल अनुच्छेद 370 हटाने पर कोई तिरंगा उठाने वाला नहीं दिखने की बात कर रहे थे, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने एक ही झटके में इसे हटा दिया। आज जम्मू कश्मीर के हर क्षेत्र में हर वर्ग के लोग शान से तिरंगा उठाकर फहरा रहे हैं। अब अगली बारी गुलाम कश्मीर में तिरंगा फहराने की होगी। इसके अलावा चीन के हिस्से वाला क्षेत्र वापस लेना है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 70 साल तक पूर्व सरकारों के जुल्मों से जम्मू कश्मीर के नागरिकों को अनुच्छेद 370 से निजात मिली। अब वह जम्मू कश्मीर के स्थायी निवासी कहलाएंगे न कि पश्चिम पाकिस्तानी रिफ्यूजी। प्रजा परिषद के आंदोलनकारियों से ली प्रेरणा

राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में प्रजा परिषद के आंदोलन में हिस्सा लेने वालों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र के लिए समर्पण भाव से काम करने का प्रण लिया।

पार्टी मुख्यालय में बुधवार दोपहर हुए कार्यक्रम में प्रजा परिषद के आंदोलन में हिस्सा लेने वाले जम्मू वासियों के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रजा परिषद के आंदोलनकारियों दुर्गा दास वर्मा, पूर्व विधायक ऋषि कुमार कौशल, देव राज, ज्ञान चंद, प्रकाशो देवी, बिमला देवी, सूरज कपूर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दया कृष्ण कोतवाल, सांझी राम गुप्ता, कृष्ण चंद, नैन चंद, शिव लाल, अमरनाथ गुप्ता, कृष्ण लाल गुप्ता, छज्जू राम, लुद्रमणि, स्वामी राज काटल, वेद चौहान, संत मेहर सिंह, ठाकुर दास, बेली लंबड़, बृज लाल गांधी व त्रिलोक नाथ के परिजनों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रजा परिषद के आंदोलन से लेकर अनुच्छेद 370 हटने के सफर पर कुलभूषण महोत्रा की पुस्तक मिशन एकम्पलिशड का विमोचन भी किया गया। पांच अगस्त के उपलक्ष्य में हुए इस कार्यक्रम में उन पुराने दिनों को याद किया गया जब एक विधान, एक निशान, एक प्रधान की मांग को लेकर जम्मू वासियों ने शेख अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। 15 जम्मूवासियों ने इस आंदोलन में शहादत पाई थी। बुधवार को इन शहीदों को भी श्रद्धंजलि दी गई।

इस मौके पर भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, कवीन्द्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, संगठन महामंत्री अशोक कौल, उपाध्यक्ष युद्ध्वीर सेठी व भाजपा के लाइब्रेरी विभाग के प्रभारी कुलभूषण महोत्रा मौजूद थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.