पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में तीन जगहों पर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा में संघर्ष, 12 जख्मी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ पश्चिम बंगाल कोलकाता

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में तीन जगहों पर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष की घटनाएं घटी हैं। ...

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में तीन जगहों पर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष की घटनाएं घटी हैं। इन घटनाओं में दोनों ओर से 12 लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटनाएं उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा, हालीशहर तथा नैहाटी में घटी है। 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह जगतदल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय पर बमबाजी की गई।तृणमूल कांग्रेस ने हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया है जबकि दूसरी ओर  भाजपा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पता चला है कि जिस कार्यालय पर हमला हुआ है वह पहले  तृणमूल कांग्रेस का हुआ करता था। लोकसभा चुनाव के बाद उस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना कब्जा जमा लिया। उसके बाद हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस ने फिर से अपना कार्यालय भाजपा से छीन लिया। 

सूत्रों ने बताया कि भाजपा फिर से उस कार्यालय पर अपना कब्जा जमाना चाहती थी और इसी को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में संघर्ष हुआ। वहीं दूसरी ओर जिले के हालीशहर तथा नैहाटी में स्थानीय तृणमूल नेताओं के घर पर कल देर रात कुछ लोगों ने बम फेंक दिए। हालांकि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया है जबकि दूसरी ओर भाजपा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस दोनों ही घटनाओं की जांच पड़ताल कर रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.