रामलला के दर्शन को आतुर दिखे श्रद्धालु

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ अयोध्या फैजाबाद

रामजन्मभूमि परिसर में इन दिनों आस्था का घट छलक रखा है। रामलला का दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की व्याकुलता साफ नजर आने लगी है। कोरोना संकट के बीच एक वक्त था जब रामलला का दर्शन करने वालों की संख्या 50 के अंदर सिमट गई थी वहीं अब संख्या में उछाल आया है। शुक्रवार को रामलला का दर्शन करने वालों की संख्या में इसका प्रमाण मिलता है....

अयोध्या : रामजन्मभूमि परिसर में इन दिनों आस्था का घट छलक रखा है। रामलला का दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की व्याकुलता साफ नजर आने लगी है। कोरोना संकट के बीच एक वक्त था, जब रामलला का दर्शन करने वालों की संख्या 50 के अंदर सिमट गई थी, वहीं अब संख्या में उछाल आया है। शुक्रवार को रामलला का दर्शन करने वालों की संख्या में इसका प्रमाण मिलता है। पहली पाली में 1275 लोगों ने रामलला का दर्शन किया, जबकि दूसरी पाली में 1130 से अधिक संख्या रही। दोनों पालियों पर गौर करें तो श्रद्धालुओं की संख्या 2400 से अधिक रही। रामलला के प्रति आस्था निवेदित करने में अधिकांश रामनगरी और आसपास के जिलों के लोग शामिल रहे। पहली पाली का दर्शन सुबह सात बजे से 11 बजे तक तथा दूसरी पाली का दर्शन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पांच-पांच की संख्या में ही श्रद्धालुओं को परिसर में भेजा जाता है। यही नहीं रामलला का दर्शन करने से पहले श्रद्धालुओं का हाथ सैनिटाइज भी किया जाता है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालु भी रामलला को आस्था अर्पित करने पहुंच रहे हैं। मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों की माने तो श्रद्धालुओं की संख्या में अब इजाफा देखा जा रहा है। प्रतिदिन बढ़ी संख्या में लोग रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए उन्हें दर्शन की अनुमति दी जा रही है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.