![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/08_08_2020-corona-doctor_20603387_91839938.jpg)
RGA न्यूज़ बरेली उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में कोविड-19 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। ...
बरेली:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में कोविड-19 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर ङ्क्षचता जताई। साथ ही कहा कि इस समय लक्षण वाले मरीज अधिक निकल रहे हैँ। ऐसे में एल-2 व एल-3 अस्पतालों की संख्या बढ़ाएं। इसके अलावा तीन सौ बेड अस्पताल को पूरी तरह कोविड अस्पताल बनाने के भी निर्देश दिए।
मंडलीय समीक्षा बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के वर्तमान हालात की जानकारी ली। इसमें पाया गया कि बीते जुलाई माह में संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके साथ ही लक्षण वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई। बरेली में वर्तमान में एल-1 के 190, एल-2 के 570 व एल- 3 के 247 बेड हैं। सीएम ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ से कहा कि इस समय लक्षण वाले मरीज अधिक निकल रहे हैं। उन्हें समय से अस्पतालों में भर्ती कराएं, उनकी देखभाल की जाए। कहा कि लक्षण वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी जिले एल-2 व एल-3 फेसीलिटी वाले अस्पतालों और उनमें बेड की संख्या बढाएं।