एकजुटता के मंत्र से आगे बढ़ेगी भाजपा

Praveen Upadhayay's picture

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कांगड़ा प्रवास के दूसरे दिन एकजुटता का संदेश दिया।...

RGA न्यूज़ बगली (देहरा)

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कांगड़ा प्रवास के दूसरे दिन संगठनात्मक जिला देहरा में संगठन व नेताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और मनमुटाव दूर कर आगे बढ़ने सलाह दी। इस दौरान संगठनात्मक जिला देहरा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक में पंचायती राज व विधानसभा चुनाव के लिए मिशन रिपीट-2022 का मंत्र दिया। इसके अलावा बंद कमरे में अपने मंत्रियों, विधायकों व पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती की बात हुई।

उधर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला और संगठन मंत्री पवन राणा को एक मंच पर बैठाकर उनके समर्थकों से मनमुटाव दूर करने का आह्वान भी किया गया। वहीं देहरा के पूर्व विधायक रविद्र सिंह रवि को भी तरजीह दी गई।

जिले के पदाधिकारियों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सहित उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, रमेश धवाला, पवन राणा, त्रिलोक जम्वाल व रविद्र सिंह रवि की बंद कमरे में भी बैठक हुई। रविद्र सिंह रवि का इस बैठक में शामिल होना इसलिए भी अहम रहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक होशियार सिंह व रविद्र सिंह रवि में आपस में छत्तीस का आंकड़ा है, जिससे पार्टी को भी नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने संगठन की बैठक में सरकार के कार्यो को आगे ले जाने का आग्रह मंत्रियों व पदाधिकारियों से किया, जबकि संगठन मंत्री पवन राणा ने भी संगठन की मजबूती की बात कही। बैठक में केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व संगठन मंत्री पवन राणा का ही संबोधन रहा। दोनों ने ही पार्टी की मजबूती व एकसाथ चलने का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान भी भाजपा ने बूथ स्तर तक लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखा। सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में विकास की गति बाधित न हो।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.