![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/09_08_2020-dinesh_sharma_20608641.jpg)
RGA न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश
Deputy CM in Agra उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा दो घंटे आगरा में रुकेंगे। इसके बाद मथुरा रवाना होंगे। ...
आगरा:- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा सोमवार 10 अगस्कत को आगरा आएंगे। वह यहां 2 घंटे रहेंगे। प्रशासन के पास आए उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे यहां कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे।
सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। जहां कोरोनावायरस की रोकथाम की समीक्षा करेंगे। यह बैठक 1 घंटे तक चलेगी। इसके बाद 11:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक उपमुख्यमंत्री भाजपा के पदाधिकारियों से मिलेंगे। दोपहर 12:00 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगे और शाम 4:00 बजे वापस आगरा आएंगे। यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।