RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह
डॉक्टर मनु ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया अपने घर की साफ सफाई का मंदिर को झालरों से सजा कर भगवान श्री कृष्ण को दूध दही गंगाजल शहद से स्नान करने के बाद सुंदर वस्त्र पहनाकर भगवान श्री कृष्ण को अपने हाथों से शुद्ध देसी घी के पकवान और मिष्ठान बनाकर भगवान को भोग लगाया उसके बाद आरती कर सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया डॉक्टर मनु ने RGA न्यूज़ चैनल से खास बातचीत करते हुए बताया भगवान श्री कृष्ण जो की विष्णु के आठवे अवतार थे भगवान श्री कृष्ण के मामा कंस ने उनकी मां देवकी को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया था उसी कारागार में रात के 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, योगेश्वर कृष्ण के भगवद्गीता के उपदेश अनादि काल से जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते रहे हैं। जन्माष्टमी को भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में लिया।
भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा नगरी भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठती है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर भगवान कान्हा की मोहक छवि देखने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आज के दिन मथुरा पहुंचते हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा कृष्णमय हो जाता है, मंदिरों को खास तौर पर सजाया जाता है। ज्न्माष्टमी में स्त्री-पुरुष बारह बजे तक व्रत रखते हैं। इस दिन मंदिरों में झांकियां सजाई जाती है और भगवान कृष्ण को झूला झुलाया जाता है साथ ही रासलीला का भी आयोजन होता है, कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर डॉक्टर मनु और इंजीनियर मिस्टर अंकुर सिंह ने सभी देश वासियों को RGA न्यूज़ चैनल के माध्यम से सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी,