![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/11_08_2020-sudiksha_bhati_20616472.jpg)
RGA न्यूज़ बुलंदशहर
सुदीक्षा अमेरिका में कर रहीं थी पढ़ाई चार करोड़ की मिली थी स्कॉलरशिप। छात्रा की मौत के दूसरे दिन जागा तंत्र जांच के लिए एसआइटी गठित। चाचा ने दी छेड़छाड़ के कारण जान जाने की तहरीरर।...
बुलंदशहर:- बाइक स्टंट और छेड़छाड़ ने मेधावी छात्रा सुदीक्षा की जान ले ली। वह बाइक से अपने भाई के साथ मामा से मिलने जा रही थी, रास्ते में शोहदों ने छेड़छाड़ करते हुए बुलेट पर स्टंट करना शुरू कर दिया। अचानक अपनी बुलेट रोक दी और उसमें बाइक टकराने से सुदीक्षा की मौत हो गई। गरीबी से जूझते हुए अपनी प्रतिभा के दम पर सुदीक्षा आगे बढ़ रही थी। उसने तीन साल पहले बारहवीं में जिला टॉप किया था। उसकी मेहनत रंग लाई और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थी। वहीं के कॉलेज ने चार करोड़ की स्कालरशिप दी थी। लॉकडाउन के दौरान वह अमेरिका से अपने घर आ गई थी। जल्द ही उसे वापस अमेरिका भी जाना था। मामले में आइजी मेरठ ने एसआइटी का गठन कर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है। देर शाम सुदीक्षा के चाचा ने छेड़छाड़ के कारण जान जाने की तहरीर दी है।
जनपद गौतमबुद्धनगर के कस्बा दादरी क्षेत्र के गांव डेरीस्कनर निवासी जितेंद्र भाटी की बीस वर्षीय बेटी सुदीक्षा अपने चचेरे भाई निगम भाटी पुत्र सतेंद्र भाटी के साथ सोमवार को बाइक से गांव माधवगढ़ अपने मामा के घर जा रही थी। बुलंदशहर -गढ़ हाईवे स्थित गांव चरौरा मुस्तफाबाद के पास दो युवक बुलेट पर पीछे से आए और बाइक के आसपास ही स्टंट करने लगे। छात्रा से छेड़छाड़ भी की। युवकों की हरकत से भाई-बहन घबरा गए और उन्होंने अपनी बाइक धीमी कर दी। मुस्तफाबाद गांव के सामने अचानक बुलेट को निगम भाटी की बाइक के सामने लाकर रोक दिया। घबराहट में निगम की बाइक बुलेट से टकरा गई। सड़क पर गिरी सुदीक्षा को सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गईं। आरोपित बुलेट लेकर भाग निकले। पुलिस ने भाई-बहन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुदीक्षा को मृत घोषित कर दिया। औरंगाबाद थाना प्रभारी सुभाष ङ्क्षसह ने बताया कि छात्रा और उसके भाई ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
डीएम को आना पड़ा मीडिया के सामने
मंगलवार सुबह जब यह मामला सुर्खियों मे आया तो लखनऊ से फोन घनघनाने लगे। खुद जिलाधिकारी रङ्क्षवद्र कुमार मीडिया के सामने आए और जांच के आदेश दिए। आइजी प्रवीण कुमार ने प्रकरण की जांच के लिए सीओ सिटी बुलंदशहर दीक्षा सिंह के नेतृत्व में एसआइटी गठित कर दी। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। आइजी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में छेड़छाड़ की बात सामने नहीं आई है।
छेड़छाड़ के कारण गई मेरी भतीजी की जान, तहरीर दी
परिवार की सबसे लाडली सुदीक्षा की मौत से हर कोई गमजदा है। फोन पर हुई बातचीत में छात्रा के चाचा सुमित भाटी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर में कहा गया है कि छेड़छाड़ से बचने के दौरान ही हमारी बेटी की जान चली गई। पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। देर रात तक मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।