अब बरेली में बनेगी चाट चौपाटी, एक ही जगह पर मिलेगा कई स्वादिष्ट व्यंजन

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बरेली उत्तर प्रदेश

अब शहर के लोगों को ठेलों पर मिलने वाले अलग अलग स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह पर मिलेगा। इसके लिए नगर निगम हाइजेनिक फूड्स कैंपस बनाएगा। ...

बरेली:- अब शहर के लोगों को ठेलों पर मिलने वाले अलग अलग स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह पर मिलेगा। इसके लिए नगर निगम हाइजेनिक फूड्स कैंपस बनाएगा।

अब चाहे आपको ठेले की बेहतरीन चटपटी चाट खानी हो, गोल गप्पे का स्वाद लेना हो या फिर आइसकऱीम खाना हो। अब आपको शहर भर के यह ठेले एक ही परिसर में मिलेंगे। अभी तक यह सभी स्वादिष्ट चीजें अलग अलग जगह पर मिल रही थी। नगर निगम ने इसके लिए हाइजेनिक फूड़्स कैंपस बनाने की योजना बनाई है।

इसके लिए शहर में ऐसी जगह ढ़ूढी जा रही है, जो शहर के बीचोबीच में हो और जहां पर लोग आराम से आ सके। निगम की योजना है कि लोगों को व्यंजन के अलग अलग स्वाद एक ही जगह पर मिले और वह कुछ देर इस जगह पर परिवार के साथ समय भी व्यतीत कर सके।

साथ ही बच्चों का मनोरंजन हो। यहां पर इन ठेलों वालों को जगह आवंटित की जाएगी। हालांकि इसके लिए शर्त यही होगी कि ठेले वालों को गुणवत्ता युक्त व्यंजन और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके लिए समय समय पर खाद्य सुरक्षा और नगर निगम की टीम जांच भी करेगी।

यहां पर लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई और बच्चों के लिए छोटे छोटे झूलों का भी इंतजाम किया जाएगा। साथ ही छोटा गार्डन भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए सर्वे करके जमीन चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

हम वेंडिंग जोन पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। जो शहर के चर्चित ठेले हैं। उन्हे एक जगह लाने की योजना है। जबकि दूसरे ठेलों के लिए वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। अजीत कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.