प्रयागराज में अपने रिश्तेदार के घर छुपी हीर खान गिरफ्तार, देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ लखनऊ

हीर खान के खिलाफ आज लखनऊ में केस दर्ज किया गया था जबकि पहले एक केस प्रयागराज में दर्ज था। प्रयागराज में पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। ...

लखनऊ:- सोशल मीडिया पर लम्बे समय से देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली हीर खान का समय पूरा हो गया। उसके खिलाफ आज लखनऊ में केस दर्ज किया गया था, जबकि पहले एक केस प्रयागराज में दर्ज था। प्रयागराज में पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। 

प्रयागराज में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छुपी हीर खान को पुलिस ने ढूंढ निकाला। यूट्यूब पर लगातार देवी व देवताओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाली हीर खान के खिलाफ प्रयागराज के साथ लखनऊ में भी केस दर्ज किया गया। इसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसे नूरूल्ला रोड से गिरफ्तार किया गया है। 

प्रयागराज में  यूट्यूब पर देवी-देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने पर केस 

यूट्यूब पर देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के आरोपित हीर खान के खिलाफ प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि हीर खान नामक युवती ने कुछ दिन पहले यूट्यूब पर कुछ लोगों का नाम लेते हुए देवी-देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था। जल्द ही युवती को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच इस मसले पर टि्वटर और सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की टिप्पणी की जाती रही।

हीर खान ने देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय भाषा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर लंबे समय से देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय भाषा बोलने वाली हीर खान पर अब पुलिस का शिकंजा कसा है। पुलिस के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक कमेंट करने वाली हीर खान के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज हुई है। 

हीर खान ने देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय भाषा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, वीडियो में वह खुद को इस्लाम का रक्षक बता रही है। उसने इस वीडियो में प्रदेश की पुलिस के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के साथ खुद को पकड़ के दिखाने की चुनौती पेश की है। यूट्यूबर हीर खान अचानक सुॢखयों में बनी हुई है। उसने यूट्यूब चैनल ब्लैक डे 5 अगस्त पर एक वीडियो अपलोड किया है, जो बेहद अमर्यादित और भड़काऊ है। इस वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के साथ ही बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद अब उसकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, हीर खान ने 23 अगस्त को विवादित वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में उसने अयोध्या और देवी सीता को लेकर बेहद ही अभद्र टिप्पणियां की है। उसने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हुए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, जो बेहद भड़काऊ हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि अगर कोई इस्लाम के खिलाफ कुछ भी कहता है तो मुसलमान चुप नहीं बैठेंगे।

इसके साथ-साथ हीर खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल करती है। सोशल मीडिया पर हीर खान की कुछ और वीडियोज भी शेयर हो रही हैं। इसमें भी वह देवी-देवताओं के लिए ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल कर रही है। सोशल मीडिया पर हीर खान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोग लिख रहे हैं कि यह महिला अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए ऐसे शब्द बोल रही है। वैसे यह महिला कहां की है और हीर खान क्या इसका असली नाम है, यह जानकारी साफ नहीं है, लेकिन ज्यादातर लोग इसमें यूपी पुलिस को टैग कर रहे हैं। 

वायरल वीडियो में हीर खान नाम की यह महिला भगवानों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। महिला यह भी कहती है कि उसे पुलिस का डर नहीं है, क्योंकि वह दो सालों से ऐसा कर रही है, लेकिन अबतक पुलिस ने कुछ नहीं किया। हीर खान कहती है कि वह खुद चाहती हैं कि पुलिस केस हो फिर वह बताएंगी कि वह क्या कर सकती है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखने के बाद दारोगा विनोद सोनकर ने हीर खान के खिलाफ हजरतजंग कोतवाली में तहरीर दी। उनकी तहरीर पर आज हजरतगंज कोतवाली में आइपीसी की धारा 153/153 व 505 के तहत एफआइआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक, मामले की छानबीन की जा रही है। इस प्रकरण में अब साइबर सेल से मदद मांगी गई है। जल्द ही इस गंभीर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.