![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/29_08_2020-misdeed_1_20682962.jpg)
RGA न्यूज़ चंडीगढ़ पानीपत
पानीपत में फेसबुक फ्रेंड विधवा को जन्मदिन मनाने ले गया। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। थाना किला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।..
पानीपत:- पानीपत में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक फ्रेंड ने धोखा देकर एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला कार्रवाई के लिए दर-दर भटकती रही, अब उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया।
फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर एक युवक किला थाना क्षेत्र की विधवा महिला को मंगलवार को जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां आरोपित ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। एक अन्य साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता तीन दिनों से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट रही थी। शुक्रवार को मामला मीडिया में आते ही पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्जकर लिया। अब पीडि़ता का मेडिकल कराया जाएगा।
पीडि़ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही सोनू नाम के एक युवक ने लगभग छह माह पहले उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। मैसेज से बातचीत शुरू हुई तो उनमें दोस्ती हो गई। वह कई बार सोनू के साथ घूमने भी गई। मंगलवार को सोनू ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने साथ चलने के लिए कहा। वह पहलवान चौक पर स्कूटी पर बैठ गई। आरोपित उसे पास स्थित महालक्ष्मी डेयरी में ले गया। वहां उसका दोस्त विकास पहले से मौजूद था। आरोपितों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित पक्ष का दावा हनी ट्रैप का है मामला
मुख्य आरोपित सोनू के स्वजनों का दावा है कि महिला इससे पहले भी कई लोगों को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठ चुकी है। पीडि़ता पर समझौते की एवज में कभी डेढ़ लाख तो कभी चार लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के लोग शुक्रवार को दिनभर थाने में डटे रहे।
पीडि़ता की शिकायत मिली है। दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, किला थाना प्रभारी