16 मौतों के साथ 213 नए केस मिले, मरीज ने अस्पताल की पहली मंजिल से लगाई छलांग

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ लुधियाना पंजाब

Ludhiana Coronavirus Update मरीज की पहचान मोहनलाल के रूप में हुई है। घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसका उपचार किया जा रहा है। ...

लुधियाना:- कोरोना ने यहां एक मरीज की जान ले ली। यहां दरेसी राम चेरिटेबल हॉस्पिटल की पहली मंजिल से कोरोना पॉजिटिव मरीज ने छलांग लगा दी। मरीज लिवर की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था और कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बीमारी के कारण वह मानसिक तनाव में था और उसने दोपहर बाद छलांग लगा दी। गिरते ही वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मरीज की पहचान मोहनलाल उर्फ मोनू के रूप में हुई है। डॉक्टर उसका उपचार करने में जुटे हैं।

इधर, जिले में रविवार को कुल मरीज 213 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 28 बाहरी जिलों से हैं। 16 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से एक मरीज जिले से बाहर का है।

लुधियाना के दरेसी राम चेरिटेबल हॉस्पिटल की पहली मंजिल से कूदता हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज मोहनलाल।

मोहनलाल को नीचे खड़े लोगों और वाहन चालकों ने रोकने की पूरी कोशिश की पर वह नहीं माना और उसने छलांग लगा 

लुधियानाः मोहनलाल के छलांग लगाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

लुधियाना में पहली बार 20 कोरोना मरीजों की मौत, 272 आए पॉजिटिव

पीक पर चल रही महामारी के बीच पहली बार एक ही दिन में कोरोना संक्रमित 20 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 272 लोग पॉजिटिव आए हैं। मृतकों में 17 मरीज जिले के हैं। इतनी संख्या में मरीजों की मौत होना चिंता का विषय है। इससे पहले 18 मरीजों की मौत हुई थी और उनमें दूसरे जिलों के मरीज भी थी। वहीं यह भी पहली बार है कि एक ही दिन में लुधियाना जिले के ही 17 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक जिले में 380 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 10509 पहुंच गई है। अब कुल सक्रिय केस 2552 हैं और 7577 मरीज सवस्थ हुए हैं।

प्रशासन की ओर से शनिवार को 3713 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर वङ्क्षरदर शर्मा ने इतनी अधिक मरीजों की मौत पर चिंता जताई और साथ ही कहा कि स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस समय पाए गए संक्रमित मरीजों में से 77.11 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते मरीज अपना चेकअप और इलाज करवाता है तो वह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने एसडीएम की अगुआई में चल रहे सेहत प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने बताया कि अभी पहले 2281 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। डीसी के अनुसार अभी हम पीक दौर में हैं और ऐसे में लोगों को एहतियात व संयम रखकर घरों में ही रहना चाहिए।

पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 27 हेल्थ वर्कर

पॉजिटिव पाए गए केसों में 27 हेल्थ केयर वर्कर भी हैं। इसके अलावा 77 केस फ्लू कॉर्नर, पॉजिटिव मरीजों कें संपर्क में आने वालों की संख्या 30, ओपीडी से 67, अंडर ट्रायल कैदी 3 और 3 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

मृतकों में ज्यादातर शहरी एरिया के

कोरोना से मरे 17 लोगों में ज्यादातर शहरी और कुछ ग्रामीण एरिया से थे। सेहत विभाग की ओर से भी इससे पहले भी एक सर्वे किया गया था जिसमें सामने आया था कि ज्यादातर मौतों का आंकड़ा शहरी क्षेत्र से ही होता है और इसमें भी 50 साल से ज्यादा उम्र के मरीज शामिल पाए गए हैं। इससे साफ है कि ग्रामीणों का इम्यूनिटी सिस्टम शहरियों के मुकाबले कहीं ज्यादा स्ट्रांग है।

यहां के रहने वाले हैं मृतक

शनिवार को मरे मरीजों में सबसे ज्यादा उम्र का 96 वर्षीय बुजुर्ग है। वह हैवनली पैलेस दोराहा के पास का निवासी था। इसके अलावा दीपक नगर के 73 वर्षीय पुरुष, बीआरएस नगर के 73 वर्षीय पुरुष, मुंडियां कलां के 44 वर्षीय पुरुष, आत्म नगर जगराओं की 75 वर्षीय महिला, दुगरी की 67 वर्षीय महिला, राजगुरु नगर की 56 वर्षीय महिला, मॉडल टाउन की 79 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष, गांव आलनामियाना का 45 वर्षीय पुरुष और न्यू टैगोर नगर की 65 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों से भी मरीज हैं।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.