![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/02_09_2020-property_dealer_murder_case_20701291.jpg)
RGA न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश
वृंदावन कॉलोनी में गोरखपुर के हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या का मामला। सचिवालय में खुद को सचिव बताकर दुर्गेश पर झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप कई दस्तावेज बरामद। ...
लखनऊ:- राजधानी के पीजीआइ थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 14 में बुधवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दुर्गेश मूल रूप से गोरखपुर के मठ भताड़ी उरुवा बाजार निवासी उमाकांत यादव का पुत्र था। दुर्गेश उरुवा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह गोरखपुर से मंगलवार को लखनऊ आया था और सचिवालय में सेक्शन अधिकारी अजय कुमार यादव के वृंदावन कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रह रहे दोस्त के साथ ठहरा था। हत्या से पहले हमलावरों ने दुर्गेश को कमरे में बंदकर जमकर पीटा। यही नहीं उसके कपड़े भी फाड़ दिए और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
आरोप है कि बुधवार सुबह खरगापुर गोमतीनगर निवासी पलक ठाकुर अपने साथी फीरोजाबाद जिले के मसीरपुर में धनापुर गांव निवासी मनीष कुमार यादव व अन्य के साथ वहां पहुंची। सभी ने दुर्गेश के बारे में पूछताछ की। दुर्गेश उस दौरान बाथरूम में था। जैसे ही बाहर निकला, आरोपितों ने उसे दबोच लिया। दुर्गेश के साथी ओमेंद्र ने बताया कि आरोपितों ने दुर्गेश पर हमला बोल दिया। बीचबचाव करने पर उन लोगों ने असलहा तान दिया। वहां मौजूद अन्य युवकों को कमरे में बंद कर दिया। यही नहीं हमलावरों ने दुर्गेश को कमरे में बंदकर उसकी जमकर पिटाई की। दुर्गेश को अर्धनग्न कर लात, घुसे व चप्पल से पिटाई की और इसका वीडियो बनाते रहे।