मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भाजपा सेवा में जुटी और विपक्ष बाल की खाल निकालने में व्यस्त

Praveen Upadhayay's picture

RGA:- न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा कार्यों पर बनी भाजपा की ई-बुक के वर्चुअल विमोचन कार्यक्रम में कहा कि कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने सेवा की जो मिसाल पेश की है वह अविस्मरणीय है।...

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भाजपा जी-जान से जरूरतमंदों की सेवा में जुटी जबकि विपक्ष बाल की खाल निकालने में व्यस्त था। विपक्ष सेवा कार्यों से स्वयं को नहीं जोड़ सका, जबकि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह न करते हुए जनसेवा में संलग्न था। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार और संगठन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। संगठन और विचार परिवार का सहयोग न मिलता तो कोरोना से निपटना और बड़ी चुनौती हो जाता।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉकडाउन की अवधि में सेवा ही संगठन को मूलमंत्र मानकर किये गए सेवा कार्यों पर बनी ई-बुक का विमोचन रविवार को हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल विमोचन कार्यक्रम में कहा कि कोरोना कालखंड के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा की जो मिसाल पेश की है वह अविस्मरणीय है, जिसकी सर्वत्र सराहना हुई है। जब सड़कों पर प्रवासियों का रेला चलता था, तब कार्यकर्ता भोजन दे रहे थे। किसी ने पानी पिलाने का काम किया तो कोई चप्पल पहनाने में लगा था। सेवा कार्यों का संकलन ई-बुक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगी।

 ई -बुक के वर्चुअल विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि कोई व्यक्ति भूखा न सोए इसलिए 4 करोड़ 32 लाख भोजन पैकैट, 40 लाख 54 हजार राशन किट वितरण करने के साथ 92 लाख 44 हजार मास्क भी वितरित किए। प्रदेश में 185 राहत सेवा केंद्र संचालित किये गए। दूसरे राज्यों से आए लगभग 10 लाख 33 हजार श्रमिकों को भोजन कराया गया। दो लाख से अधिक मास्क और 47 हजार श्रमिकों को चप्पल देने का काम भी किया। ई-बुक मंडल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश स्तर पर तैयार की गई है।

 कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सबसे अधिक सेवा कार्य में योगदान उत्तर प्रदेश का रहा। पूरे देश में सिर्फ महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पांच करोड़ 60 लाख मास्क बनाकर कोरोना काल मे जरूरतमंदों तक पहुंचाया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि जिलाें में ई-बुक का विमोचन 7 व 8 सितंबर को होगा,  जिसमें प्रभारी मंत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। मंडल स्तर पर ई-बुक विमोचन सेवा सप्ताह के दौरान होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महामंत्री संगठन सुनील बंसल व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.