कुएं में मिली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Praveen Upadhayay's picture

फतेहपुर सीकरी स्मारक के पास सूखे कुएं में मिली युवक की लाश। पुलिस कर रही शिनाख्त।...

RGA न्यूज आगरा 

आगरा: विश्वदाय स्मारक फतेहपुर सीकरी के समीप पहाड़ी के नीचे सूखे कुएं में शुक्रवार को लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

फतेहपुर सीकरी स्मारक के पास पहाड़ी के पीछे जंगल है। इसमें बरसों पुराना सूखा हुआ कुआं है। जो झाड़ियों से ढका हुआ है। सुनसान इलाका होने के चलते ग्रामीण इधर कम ही आते- जाते हैं। शुक्रवार को कुछ ग्रामीण उधर से निकल रहे थे। कुएं के निकट से गुजरते हुए तेज दुर्गध का अहसास हुआ। ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी तो उनकी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने आस पास के गांव में किसी युवक के गायब होने की जानकारी अपने स्तर से जुटाई लेकिन किसी युवक के गायब होने की सूचना नहीं मिली। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई।

वहीं मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा भी दिखाई नहीं दे रहा है। इससे युवक की हत्या की आशका जताई जा रही है। संभवत: युवक की हत्या करने केबाद पहचान मिटाने के लिए कपड़े उतारकर लाश को कुएं में फेंका गया होगा।

शव चार से पांच दिन पुराना होने की आशका जताई जा रही है। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने फायर ब्रिगेड को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुला लिया है। खबर लिखे जाने तक कुएं से शव को निकालने के प्रयास चल रहे थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.