उत्तर प्रदेश पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने खाली किया सरकारी बंगला, ये होगा नया पता 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज लखनऊ ब्यूरो राम जी यादव 

लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है और वह दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुलायम सिंह यादव बीती रात भी वी वी आई पी गेस्ट हाउस में रुके थे। इसके बाद वे सुबह 4 विक्रमादित्य मार्ग आ गए और दोपहर में सांसद संजय सेठ के साथ  निकल गए। इसके साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक उनका सामान बंगले से निकाल लिया गया है।

15 दिन की मियाद पूरी

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन में सरकारी बंगला खाली करना था। बता दें कि शनिवार को 15 दिन की दी गई मियाद पूरी हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। राज्य संपत्ति विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने का समय 2 जून तक दिया था। अखिलेश यादव 4 और मुलायम सिंह यादव 5 विक्रमादित्य मार्ग पर रहते थे। अखिलेश यादव के घर का सामान पहले ही ट्रकों से भरकर जाने लगा था। 

ये होगा नया पता 
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को फिलहाल नया ठिकाना मिल गया है। वह अपना विक्रमादित्यमार्ग स्थित चार नंबर का बंगला खाली करके अब सुशांत गोल्फ सिटी के एक बंगले में रहेंगे जबकि सहारा शहर में सपा मुखिया अखिलेश व उनके परिवार को रहना है। अखिलेश का सामान चार विक्रमादित्यमार्ग से सहारा शहर में शिफ्ट हो गया है। वह अब परिवार संग यहीं रहेंगे। यहां अखिलेश पहले भी कई बार आते रहे हैं और सुरक्षा की दृष्टि से यह काफी उपयुक्त है। हालांकि विक्रमादित्यमार्ग पर उनके नए मकान का निर्माण काम भी शुरू हो गया है। इसके बन जाने पर वह यहां शिफ्ट हो जाएंगे।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुलायम व अखिलेश ने बंगला अपना खाली कर काम शुरू कर दिया था। हालांकि इन दोनों नेताओं ने यूपी के राज्य सम्पत्ति अधिकारी को पत्र लिखकर बंगला खाली करने के लिए दो साल का वक्त मांगा था।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.