RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर एमपी सिंह की रिपोर्ट
जिला बरेली तहसील मीरगंज एवं फतेहगंज पश्चिमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी , एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी उत्कृष्ट संगठन करता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर मनाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चरित्र चित्रण को कार्यकर्ताओं के बीच में व्याख्यान किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रहने के साथ-साथ एकात्म मानववाद के घोर समर्थक रहे उन्होंने कहा की आर्थिक योजनाओं तथा आर्थिक प्रगति का माप समाज के ऊपर की सीढ़ी पर पहुंचे हुए व्यक्ति नहीं बल्कि सबसे नीचे के स्तर पर विद्वान व्यक्ति से होगा" मंडल फतेहगंज पश्चिमी ग्राम रहपुरा के प्राइमरी स्कूल में मीरगंज विधायक डॉ.डी.सी. वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चरित्र को बहुत अच्छी तरह से व्याख्यादित किया और बताया कि पंडित जी की सोच से आज भारत में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है इसी कढ़ी में फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए ,पूर्व विधायक कुमार सुभाष पटेल, जिला उपाध्यक्ष अभय चौहान,सचिन शर्मा ,सुनील शर्मा, कैलाश शर्मा, नत्थू लाल गंगवार, सौरभ पाठक, सचिन चौहान, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, अमित साहू ,जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार,मंजू कोरी आदि लोगों ने अपने अपने बूथ पर जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म उत्सव मनाया।