![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
अयोध्या नगर निगम के नए नगर आयुक्त आरएस गुप्ता ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लि...
RGA न्यूज ब्यूरो चीफ रोहित तिवारी
फैजाबाद : अयोध्या नगर निगम के नए नगर आयुक्त आरएस गुप्ता ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। नगर आयुक्त रहे एमपी ¨सह के स्थानांतरण के बाद करीब एक हफ्ते से कुर्सी खाली चल रही थी। आरएस गुप्त फैजाबाद के लिए नए नहीं है। वे यहां पहले भी सिटी मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त विनयमणि त्रिपाठी से कार्यभार ग्रहण किया।
नवागत नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। गुप्त ने ईद के मद्देनजर नगर की सफाई व पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। अधिशासी अभियंता जलकल केपी आनंद व अवर अभियंता सौरभ ¨सह को निर्देश दिया कि ईद के मद्देनजर अतिरिक्त जलापूर्ति की जो रूपरेखा तय की गई है, उसी मुताबिक जलापूर्ति की जाए। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सफाई की अतिरिक्त व्यवस्था भी बेहतर होनी चाहिए। गुप्ता इससे पूर्व इलाहाबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात थे। फैजाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में लंबा कार्यकाल बिता चुके गुप्त शहर की स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है। माना जा रहा है कि उनका अनुभव शहरी विकास में काफी कारगर साबित होगा। जागरण से हुई वार्ता में उन्होंने कहाकि शासन ने जो नई जिम्मेदारी दी है, उसका निष्ठा पूर्वक निभाया जाएगा। जनता की मूलभूत सुविधाओं में सुधार व अयोध्या फैजाबाद का विकास प्राथमिकता होगी।