Bihar Election 2020: विधान सभा चुनाव में अब राहुल गांधी की एंट्री, करेंगे छह चुनावी रैलियां

Praveen Upadhayay's picture

RGA:- न्यूज़

पटना:- कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही बिहार में छह चुनावी रैलियां कर सकते हैं। पार्टी ने राहुल गांधी की रैलियों के लिए आलाकमान को प्रस्ताव दिया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। राहुल की चुनावी रैलियों की तारीखों का एलान जल्द ही होगा।

चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है। फिलहाल पार्टी प्रत्याशियों को सिंबल देने में जुटी है। सिंबल बंटने के बाद राहुल गांधी की बिहार में रैलियां शुरू होंगी।

प्रियंका भी करेंगी रैलियां

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व को राहुल की छह रैलियों का प्रस्ताव दिया गया था। राहुल तीन चरणों में होने वाले चुनाव के हर चरण में दो-दो रैलियां कर सकते हैं। राहुल गांधी के साथ ही पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की भी दो चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं। जिनकी तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है।

पहले चरण के दो सीटों में बदलाव

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए घोषित सीट और उम्मीदवारों में कांग्रेस ने दो बदलाव किए हैं। घोषणा के बाद जहां एक सीट पर नया प्रत्याशी दिया गया है वहीं एक सीट राजद के खाते में जाने की वजह से नई सीट पर एक प्रत्याशी को सिंबल दिया गया है।

मंगलवार को पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के लिए बंटवारे में मिली सीटों में से 21 पर अपने उम्मीदवारों को सिंबल दिया। इन 21 में टिकारी और गोविंदपुर सीट शामिल थी। पार्टी ने टिकारी से अशोक गगन को उम्मीदवार बनाया था। बाद में प्रत्याशी के नाम को लेकर पार्टी के अंदर उठे सवालों को देखते हुए घोषित उम्मीदवार गगन की जगह नए प्रत्याशी को सिंबल दिया गया। टिकारी से अब कांग्रेस के नए उम्मीदवार हैं

 इसी तरह गोविंदपुर से मो. कामरान को कांग्रेस ने सिंबल दिया था। बाद में यह सीट राजद के खाते में चली गई। पिछली बार इस सीट से पूर्णिमा यादव कांग्रेस के सिंबल पर जीती थीं। पूर्णिमा यादव अब जदयू में हैं। राजद ने यह सीट कांग्रेस को दी थी। जिस पर पार्टी ने मो. कामरान को उम्मीदवार बनाया। अंत समय में यह सीट राजद के पाले में चली गई। बदले में कांग्रेस को जमालपुर सीट मिली। जिस पर पार्टी ने अजय कुमार को सिंबल दे दिया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.