CM योगी ने कहा- नारी शक्ति व कन्याओं के सम्मान का पर्व नवरात्र, दीं शुभकामनाएं

Praveen Upadhayay's picture

RGA:- न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नवरात्र का पर्व केवल व्रत और उपवास का नहीं, बल्कि नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने महाअष्टमी व महानवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा शारीरिक दूरी का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। इनके अनंत रूप हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर संपूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। नवरात्र में मां के इन नौ रूप का पूजन श्रद्धा और भक्तिभाव से किया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना मातृशक्ति के प्रति सनातन परंपरा के सम्मान का प्रतीक है। इसी क्रम में नवरात्र में महाअष्टमी व महानवमी पर भक्तगण कन्या पूजन करते हैं।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों आदिशक्ति महामाई के अधिष्ठान पर्व श्रीदुर्गाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का नौंवा स्वरूप मां महागौरी सभी की कामनाएं पूरी करेंl

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.