24 अक्टूबर 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़

Praveen Upadhayay's picture

RGA:- न्यूज़

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्रि दुर्गाष्टमी।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे

वृष: मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। नीलकंठ के दर्शन शुभ होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होगा, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या तनाव का कारण होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन भाई या बहन से मतभेद हो सकते हैं। समझौता करना हितकर होगा। वाणी पर संयम रखें।

धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ: विरोधी परास्त होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.