29 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों को उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Praveen Upadhayay's picture

 RGA न्यूज़

मीन राशि वालों को उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

दिन: गुरुवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत हों

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन रोग और विरोधी से सचेत रहें। चल या अचल संपत्ति के मामले में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है, लेकिन गृह कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याएं भी रहेंगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व पूर्ण होंगे।

कन्या: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक परेशानी मिल सकती है।

तुला: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयेाग रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में भी कुछ तनाव भी मिल सकता 

वृश्चिक: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मकर: उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयेाग मिलेगा। यश और कीर्ति में वृद्धि 

कुंभ: कुछ पारिवारिक परेशानी रहेगी। निजी सुख में व्यवधान हो सकता है, लेकिन सभी परेशानियों पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.