सुभाषनगर की महिला की हत्या कर अखा मोड़ पर फेंका गया था शव, पति हिरासत में

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

अखा मोड़ के पास झाड़ियों में जिस महिला की लाश मिली थी। वह सुभाषनगर के करगैना की रहने वाली कंचन मिश्रा है। उसकी ससुराल पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में है। घटना से एक दिन पहले ही वह मायके से ससुराल गई थी। परिवार वालों ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।

शुक्रवार सुबह अखा तिराहे के किनारे झाड़ियों में चादर में लिपटा एक महिला का शव हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर में चोट थी। इसके अलावा धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार सुबह अखबार में खबर देखने के बाद थाना सुभाषनगर के करगैना निवासी डॉ विजय कुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतका की शिनाख्त पुत्री कंचन मिश्रा के रूप में कर दी। मृतका के भाई भरत मिश्रा ने बताया कि कंचन मां की तबीयत खराब होने की वजह से पिछले दो माह से मायके में ही रह रही थी। करवा चौथ के कारण कंचन ने ससुराल जाने की बात कही। जिस पर भाई भरत गुरुवार शाम 4 बजे कंचन को सेटेलाइट बस अड्डा से पीलीभीत जाने वाली बस पर बिठा आया। भरत ने बताया कि दो वर्ष पूर्व कंचन की शादी पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला गांधी स्टेडियम निवासी सुनील शास्त्री के साथ हुई थी। गुरुवार को ससुराल पहुंचने के बाद कंचन ने रात 9:30 बजे फोन से बात हुई। जिसमें उसने कहा कि यहां सब ठीक है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

पीलीभीत पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

महिला के शव की पहचान होने के बाद सीओ आंवला ने इसकी जानकारी पीलीभीत में सुनगढ़ी पुलिस को दी। जिस पर सुनगढ़ी थाना पुलिस ने महिला के पति सुनील शास्त्री को हिरासत में ले लिया है। सीओ आंवला चमन सिंह छावड़ा ने बताया कि मृतका कंचन मिश्रा के मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर हत्या का शक जाहिर किया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.