विशेष टीकाकरण अभियान शुरू छूटे हुए बच्चों और गर्भवती  का जनवरी तक प्रत्येक सोमवार को होगा टीकाकरण

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर एमपी सिंह 

जनपद बरेली_ 2 नवम्बर 2020 कोरोना काल में  लॉकडाउन के समय कुछ गर्भवती और बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए थे हैं, उन्हें प्रतिरक्षित रक्षण करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग  द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान  सोमवार को शुरू किया गया | यह अभियान  जनवरी 2021 तक चलेगा। अभियान का शुभारम्भ  कुठला फरीदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र  पर   ग्राम प्रधान दुर्गा पाल  ने किया। 

जिला प्रतिक्षण अधिकारी डा. आर. एन. सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण से बच्चों और गर्भवती को कई जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। इनमें डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी जैसी तमाम बीमारियाँ शामिल हैं | उन्होंने बताया   लॉकडाउन के चलते  गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हुआ था, जो लोग छूटे थे ।  उनका  इस अभियान में  टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चले दस्तक अभियान के दौरान जनपद मे संचारी रोग अभियान के तहत सर्वे किया गया था इसी के साथ उन्होंने जनवरी  के बाद जन्में बच्चों और गर्भवती  का सर्वे किया था। उसी आधार पर सूची तैयार कर अभियान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
डॉ. सिंह ने बताया बरेली जनपद में टीकाकरण से छूटी हुईं 11098 गर्भवती , शून्य 0 से एक वर्ष के  6025 बच्चों , पहली जनवरी 2020 के बाद छूटे बच्चे 4414  को टीका लगाया जाएगा।   इस  अभियान के अंतर्गत नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी तक प्रत्येक सोमवार  को टीकाकरण होगा। डा. आर एन  सिंह ने बताया कि टीकाकरण की जानकारी अपने क्षेत्र की आशा और एएनएम से ली जा सकती है। यह टीकाकरण निशुल्क चलाया जा रहा है। नियमित तौर  पर  टीकाकरण  बुधवार और शनिवार को पहले की तरह ही चलता रहेगा।
इस अवसर पर डा. संजीव दिवाकर, बीसीपीएम अनुराग शर्मा एवं एएनएम   प्रियंका राजपूत, आगंनबाडी कार्यकर्ता  सीमा शर्मा, आशा कार्यकर्ता पुनिति तिवारी  उपस्थित रही।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.