![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/10_11_2020-vrishchik_rashi_21047553.jpg)
RGA न्यूज़
वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक और बिजनेस पक्ष मजबूत होगा
Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज की भद्रा: शाम 04:30 बजे से रात्रि के 03:22 बजे तक।
राशिफल
मेष: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक सदस्य से ही तनाव मिलेगा। फिजूल खर्ची से बचें। आर्थिक तनाव भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।
वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मिथुन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर है।