RGA न्यूज़ उन्नाव संवाददाता
उन्नाव:- उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव आज 82 साल के हो गये हैं। उनका 82वां जन्मदिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में केक काटकर मनाया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर प्रसपा के उन्नाव जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र यादव द्वारा तुलसी गार्डेन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रसपा के प्रदेश सचिव बालेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके बालेन्द्र प्रताप सिंह ने उनके राजनीतिक संस्मरणों को याद करते हुए कहाकि भारतीय राजनीति में जमीन से जुड़े नेताओं का जब भी जिक्र किया जाता है तो उनमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम काफी ऊपर दिखाई देता है
उनकी एक बड़ी खासियत है कि वे अपने लोगों को हमेशा याद रखते हैं। अपनों को कभी भूलते नहीं। इस दौरान हरिशंकर यादव प्रभारी उन्नाव, योगेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह एडवोकेट जिला सचिव एवं पारस राजपूत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बीतेन्द्र यादव प्रमुख सचिव, आलोक निगम महासचिव, उमेश यादव एडवोकेट, नीरज द्विवेदी, नन्हके बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे