![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20201124-WA0128.jpg)
RGA न्यूज़ हापुड़ ब्यूरो चीफ प्रमोद शर्मा
*डॉक्टर जकारिया मनसबी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया व बधाई दी*
*हापुड़।* उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने ग्राम सलाई निवासी डॉक्टर जकारिया मनसबी को जिला कोंग्रेस कमेटी हापुड़ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉक्टर जकारिया मनसबी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समस्त कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर उन्हे बधाई दी है और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
डॉक्टर जकारिया मनसबी ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार "लल्लू" जी को मजबूती प्रदान करेंगे।
*बधाई देने वालो मे* शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अनुसूचित जाति विभाग कोंग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, सेवादल के शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स,कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप,विनोद कुमार,भरतलाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।