![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/28_11_2020-mahavir_singh_tyagi_elected_president_and_sachin_chaudhary_general_secretary_21109946.jpg)
RGA न्यूज़ मेरठ संवाददाता
मेरठ:- मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री पद पर सचिन चौधरी विजयी हुए हैं। उधर, जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कचहरी में जीत का जश्न मनाया। विजेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया।
मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2020=21 की मतगणना शनिवार को कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में हुई। करीब 3:00 बजे तक अध्यक्ष व महामंत्री समेत सभी पदाधिकारियों के मतों की गिनती का कार्य पूरा हो गया।
इन्होंने मारा चुनाव में मैदान
चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह त्यागी पैनल के महावीर सिंह त्यागी विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रवि कांत भारद्वाज को पराजित किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर आशीष चौरसिया व लिलि यादव उर्फ यशोदा यादव, महामंत्री पद पर सचिन चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार सोम, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर रजत वशिष्ठ, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर रविंद्र कुमार वर्मा व संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर शिवम गुप्ता विजयी हुए हैं। मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों की गिनती भी शुरू
चुनाव अधिकारी मंडल के सदस्य जगदीश गिरी ने बताया की पदाधिकारियों के मतों की गिनती के बाद वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों के मतों की गिनती का कार्य भी शनिवार को ही शुरू कर दिया गया। जिनका परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।
किसको कितने मिले मत
अध्यक्ष पद
महावीर सिंह त्यागी= विजयी=1468
रवि कांत भारद्वाज=927
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संदीप सिंह= विजयी=1378
संजय कुमार अग्रवाल=874
उपाध्यक्ष
अजय गर्ग= 786
आशीष चौरासिया= विजयी=1244
लिली यादव=विजयी=867
श्याम सुंदर शर्मा=584
महामंत्री
आदेश कुमार शर्मा=191
सचिन चौधरी= विजयी=1004
तरूण कुमार=255
विनोद चौधरी=939
कोषाध्यक्ष
नीरज कुमार सोम= विजयी=1199
विनोद कुमार गौतम=1138
संयुक्त सचिव प्रशासन
मोहम्मद इरशाद=915
रजत वशिष्ठ=विजयी=1408
संयुक्त सचिव पुस्तकालय
औज महमूद जैदी=888
रविंद्र कुमार वर्मा=विजयी=1422
संयुक्त सचिव प्रकाशन
शिवम गुप्ता= विजयी=1308
विपिन कुमार=1000